पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधूरी तैयारियों के बीच नेशनल गेम्स का कैंप शुरू

अधूरी तैयारियों के बीच नेशनल गेम्स का कैंप शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरलमें होने वाले 35वें नेशनल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ की ओर से बुधवार से कोचिंग कैंप शुरू कर दिया गया। 31 जनवरी से 14 फरवरी तक होने वाले गेम्स में छग टीम 19 खेलों में शामिल हो रही है। वीआईपी क्लब में स्क्वैश के कैंप के उद्घाटन में पहुंचे ओलिंपिक संघ के महासचिव बलदेव सिंह भाटिया ने खेल संघों को हर तरह के मदद देने की बात कही।

बलदेव सिंह भाटिया ने बताया कि सभी खेल संघों को कैंप के लिए एनआईएस कोच को भी बुलाने को कहा गया है। कई खेल संघों ने कोच भी बुलाए हैं जो अगले हफ्ते तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी खेल संघों को 21-21 दिन के दो शिविर लगाने के लिए कहा गया है। इस बाद हम झारखंड नेशनल गेम्स से अच्छा प्रदर्शन करेंगे और हमारे पदकाें की संख्या भी बढ़ेगी।

80लाख की मांग की गई है विभाग से

ओलिंपिकसंघ ने खेल विभाग से कोचिंग कैंप, खिलाड़ियों के टीए-डीए, प्रशिक्षकों, किराए, स्पोर्ट्स किट के लिए 80 लाख मांग हैं। अभी तक हालांकि कोई भी राशि नहीं मिली है। संघ को उम्मीद है कि जल्द यह राशि उन्हें मिल जाएगी। इस बीच खेल सामग्री भी विभाग की ओर से खेल संघों को दी जानी है। खेल संघों की ओर से जानकारी नहीं दिए जाने के कारण अभी तक इसकी जानकारी खेल विभाग को नहीं भेजी जा सकी है।

कयाकिंग टीम का ट्रायल कल

नेशनलगेम्स के लिए कयाकिंग केनोइंग टीम का ट्रायल 12 दिसंबर को बूढ़ातालाब में आयोजित किया गया है। ट्रायल के लिए भोपाल से सुनील केवट को बुलाया गया है। चयनित खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए केरल से एनआईएस कोच अंकुश शर्मा को बुलाया गया है।

खेलसंघों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ओलिंपिकसंघ के महासचिव ने कहा कि कई खेल संघ खेलों को लेकर गंभीर नहीं है। हमारी नजर उन पर है। यदि वे खेल को बढ़ावा देने को लेकर गंभीर नहीं होंगे तो उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस बीच सभी खेल संघों को महिला टीम के साथ महिला मैनेजर भेजने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।