- Hindi News
- छग ने त्रिपुरा को पारी अौर 27 रनों से हराया
छग ने त्रिपुरा को पारी अौर 27 रनों से हराया
रायपुर| छत्तीसगढ़अंडर-23 टीम ने सीके नायडू ट्रॉफी के एक मुकाबले में त्रिपुरा को पारी 27 रनों से हराया। शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के तीसरे दिन बुधवार को छग ने पांच विकेट पर 269 रनों से आगे खेलना शुरू किया। अनुपम टोप्पो (110 रन, 273 गेंद, 11 चौके) के शतक के दम पर पहली पारी में 402 रन बनाए। अनुपम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में भी बंगाल के खिलाफ शतक लगाया था। छग की ओर से अंकित यादव ने भी 47 रन बनाए। त्रिपुरा ने पहली पारी में 201 रन बनाए थे। इस तरह से छग को पहली के आधार पर 201 रनों की बढ़त मिली।
जवाब में त्रिपुरा की टीम दूसरी पारी में 52.5 ओवर में 174 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। त्रिपुरा की ओर से बीबी रॉय ने नाबाद 55 रन बनाए। छग की ओर से तेज गेंदबाज जगजोत गिल 52 रन देकर छह विकेट लिए। जीत के साथ छग को सात अंक मिले। इसमें एक बोनस अंक भी शामिल है। छग का अगला मुकाबला 15 से 18 दिसंबर तक गोवा में गोवा के खिलाफ होगा।
नॉकआउटमें छत्तीसगढ़ की उम्मीद कायम
प्लेटग्रुप-बी के मुकाबले में छग के दो मैचों में कुल 8 अंक हो गए हैं। उसे अभी गोवा, जम्म-कश्मीर और हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला खेलना है। टीम यदि अगले दो मैच जीत लेती है तो उसके नॉकआउट में पहुंचने की संभावना बढ़ जाएगी। त्रिपुरा ने पहले मैच में जम्मू-कश्मीर को हराया था। इस लिहाज से उसके खिलाफ हम अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। दूसरी ओर गोवा की टीम को दोनों मैचों में हार झेलनी पड़ी है। छग क्रिकेट संघ के सचिव राजेश दवे ने कहा कि यदि हमारी टीम पहले दो में स्थान बनाने में कामयाब हो जाती है तो वह क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी।
अनुपम।
जगजोत।