पकड़ा, गिराया और जीत लिया मैदान
क्लासरूम में रूटीन स्टडी की उलझनों से बाहर निकलकर स्टूडेंट्स ने अपनी स्पोर्ट्स स्पिरिट दिखाई। मौका था डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित शिशु निकेतन स्कूल में आयोजित खेल उत्सव का। इसमें 6वीं से 8वीं क्लास के स्टूडेंट्स को जूनियर ग्रुप में और 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स को सीनियर ग्रुप में रखा गया। जीत का सेहरा अपने नाम करने स्टूडेंट्स के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। हर खेल पसीने छुड़ाने वाला रहा। सबसे मजेदार रहा कबड्डी। इसमें लड़कियों के बीच जबरदस्त उठापठक देखने को मिली। उत्सव के पहले दिन खो-खो, कबड्डी, रिले रेस, गोला फेक और बडी रेस का आयोजन किया गया। 12 दिसंबर को खेल उत्सव का समापन होगा।
येरहे विनर्स
खेलउत्सव के सौ मीटर दौड़ में साहिल सिंह, दीक्षा वर्मा और दो सौ मीटर दौड़ में रविंद्र, दीक्षा वर्मा, अश्वनी कश्यप और नम्रता नेगी विनर रहीं।
रिले रेस में कुमकुम यादव, भावना वर्मा, डिंपल साहू, डॉली वर्मा, साहिल सिंह, रविंद्र, हिमांशु परगनिहा, कृष्णा परमार, अश्विन कश्यप, दीपक साहू, अंकित सिंह, राहुल मिश्रा, रवि सिंह, गुड्डू यादव, कुणाल यादव, दीपक दास, पुनम प्रधान, अनामिका नेगी और प्रियांशु पांडे विनर रहे।
खेल उत्सव के दौरान कबड्डी में विपक्षी टीम की सदस्य को छूकर अपने खेमे में लौटती िखलाड़ी।