पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुनिया को दिखाऊंगा छत्तीसगढ़ की खूबसूरती: अनुपम

दुनिया को दिखाऊंगा छत्तीसगढ़ की खूबसूरती: अनुपम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नक्सलीहिंसा के बावजूद छत्तीसगढ़ जितनी तेजी से तरक्की कर रहा है, इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि छत्तीसगढ़ियों में सफलता की भूख कितनी ज्यादा है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ देश के विकसित राज्यों में शुमार होगा। मैं दो साल पहले भी यहां आया था, यहां के प्राकृतिक स्थल बेहद खूबसूरत हैं। बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए ये अच्छे डेस्टिनेशन साबित हो सकते हैं। यहां की खूबसूरती बॉलीवुड फिल्मों में दिखाने की पूरी कोशिश करूंगा। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में ये बातें कहीं। गुरुवार को दैनिक भास्कर के छत्तीसगढ़ प्राइड अवॉर्ड में वे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। साफ और बेबाक बातें करने के लिए मशहूर अनुपम खेर ने प्राेफेशनल और पर्सनल लाइफ पर चिर-परिचित अंदाज में बात की, पेश हैं कुछ अंश।

अबतक का फिल्मी सफर कैसा रहा?

मेरे पिता फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में क्लर्क थे। 90 रुपए महीना कमाते थे। उसी में घर भी चलता और हमारी पढ़ाई भी। जीवन की कठिनाइयों से जूझते हुए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय की बारीकियां सीखीं। इसके बाद मुंबई का रुख किया, तब समझ आया कि रियल स्ट्रगल तो अभी बाकी है। डायरेक्टर से मिलने जाता, तो वो सिर के बाल देखकर अनुमान लगा लेते थे कि मैं एनएसडी से गोल्ड मेडलिस्ट हूं। बहुत धक्के खाए। जाने कितने दिन भूखे रहा, कितनी रातें रेलवे प्लेटफॉर्म पर काटीं, तब जाकर काम मिला। सारांश के बाद पहचान मिली। अभी भी संघर्ष जारी है।

सारांश जैसी अर्थपूर्ण फिल्म करने के बाद आपने कमर्शियल फिल्में भी खूब की हैं, ज्यादा मजा किसमें आया...?

सारांश और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्में रोज नहीं बनतीं। हर फिल्म मेरे लिए बेहद खास है, एक या दो चुनना बहुत कठिन। बॉलीवुड में अच्छे कलाकारों की कमी नहीं है। पिछले 30 सालों में कई कलाकार आए और चले गए। इतने सालों बाद भी मुझे अच्छा काम मिल रहा है, यही मेरे लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड, खुशी और मजा है।

जिंदगी का अब तक का सबसे बड़ा अवीचमेंट?

अचीवमेंट बहुत-से हैं। 28 की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग की भूमिका करना, इनमें से एक है।

पॉलीटिक्स जॉइन करने का कोई इरादा है?

नहीं। बिल्कुल नहीं। किरण पॉलीटिक्स में है, यही मेरे लिए काफी है।

कोई फिल्म जिसे आपने रिजेक्ट किया हो और बाद में उसे करने का मलाल हो?

जिस फिल्म को रिजेक्ट कर