स्पेशल बच्चों का निखारेंगी टैलेंट
लायनेसक्लब रायपुर सेंट्रल ने मालवीय रोड स्थित एक होटल में प्री न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए वर्ष 2015 के लिए क्लब की रूपरेखा तैयार की। इसमें तय किया गया कि इस वर्ष विकलांग सेवा के हित में कार्य करना है।
क्लब की सदस्यों ने तय किया कि वे कुछ संस्थाओं के बच्चों को उनके स्कूल के अनुसार यूनिफॉर्म देंगी। साथ ही विकलांगों को जयपुर फुट का वितरण करेंगी। मेंबर्स ने शपथ लिया कि अक्सर वे कोई भी त्योहार अपने घरवाले तथा फ्रेंड्स सर्कल में मनाती हैं, लेकिन अब वे ऐसे दिन को स्पेशल तथा विकलांग बच्चों के साथ भी सेलिब्रेट करेंगी। कुछ संस्थाओं के बच्चे ऐसे हैं, जो लगातार किसी किसी मंच पर नृत्य, गायन और अन्य माध्यम से अपना टैलेंट दिखा रहे हैं। ऐसे बच्चों के टैलेंट को निखारने के लिए क्लब द्वारा अलग से ट्रेनर की व्यवस्था की जाएगी, ताकि ट्रेनिंग के बाद बच्चे मंच पर और अच्छी तरह परफॉर्म कर सकें। इस दौरान मेंबर्स ने काफी मस्ती की और मजेदार गेम्स भी खेले। इसमें हौजी को सभी ने खूब एन्जाय किया। इस मौके पर रीना अजवानी, जया, विद्या, इंदू जैन, दीपा जग्गी, संतोष, मनप्रीत, शोभा शामिल हुईं।