पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर|मोटिवेशनल प्रोग्रामपॉवर थिंकर 10 जनवरी से रायपुर में शुरू होने

रायपुर|मोटिवेशनल प्रोग्रामपॉवर थिंकर 10 जनवरी से रायपुर में शुरू होने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|मोटिवेशनल प्रोग्रामपॉवर थिंकर 10 जनवरी से रायपुर में शुरू होने जा रहा है। यह पांच सेशन का प्रोग्राम पूरे पांच माह का है जिसमें जाने-माने वक्ता शिरकत करेंगे।

अंर्तराष्ट्रीय लेखक मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. उज्जवल पाटनी की पहल पर यह आयोजन होने जा रहा है। इसमें डॉ. पाटनी के साथ मैग्सेसे अवॉर्ड विजेता सुलभ फाउंडेशन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक, सुपर-30 के आनंद कुमार, पहली महिला आईपीएस किरण बेदी आैर प्रो. बीएन दत्ता आदि प्रमुख वक्ता होंगे। डॉ. पाटनी के अनुसार पॉवर थिंकर में व्यक्तिगत, व्यवसायिक, सामाजिक सफलता पेरेंटिंग आदि विषयों पर वक्ताआें के व्याख्यान होंगे। वक्ताआें को पॉवर थिंकर अवॉर्ड दिया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से केवल 200 लोग ही शामिल होंगे। इसमें शामिल होने वाले लोगों को इनोट्स, बुक, सीडी आैर वक्ताआें से संवाद का मौका मिलेगा।

मोटिवेशनल स्पीकर देंगे सफलता के मंत्र