रायपुर. गुढियारी इलाके से गायब 12 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उसे भिलाई में सेक्स रैकेट में धकेल दिया गया। 26 दिन बाद किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी छात्रा घर लौटी और उसने पुलिस के सामने यह खुलासा किया। छात्रा ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला उसे अपने साथ भिलाई लेकर गई। वहां उसने उसे सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के हवाले कर दिया। उसके बाद महिला ने छात्रा को डरा धमकाकर उससे देह व्यापार कराना शुरू कर दिया।
छात्रा किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागी। पुलिस ने बताया कि 15 जनवरी को 6वीं कक्षा की छात्रा को घर वालों ने डांट दिया। वह घर से निकल गई। पड़ोस में रहने वाली सिमरन बाई उसे बहलाकर भिलाई ले गई। वहां उसने छात्रा को जबरदस्ती दूसरी महिला के हवाले कर दिया। छात्रा ने कहा कि वह काम करना चाहती थी। इस वजह से सिमरन के साथ चली गई। वहां सिमरन ने उसे नजमा बेगम के पास छोड़ दिया। नजमा छात्रा को लेकर नेहरू नगर भिलाई चली गई। वहां एक दूसरी महिला के पास छोड़ दिया।