- Hindi News
- गोदड़ी धाम में आदर्श विवाह 9 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
गोदड़ी धाम में आदर्श विवाह 9 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
रायपुर| गोदड़ीवालाधाम में बाबा गेलाराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर गुरुवार को सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
पारंपरिक रिती-रिवाज के साथ महंत अम्मा मीरा देवी और संत युधिष्ठिरलाल के सानिध्य में हुए इस विवाह कार्यक्रम में जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में समाज के लोग धाम पहुंचे। शादी से पहले सभी दुल्हों की बारात धाम पहुंची। धाम के सेवादारी अमर गिदवानी ने बताया कि इस मौके पर 40 बटुकों का जनेऊ संस्कार भी संपन्न हुआ। साथ ही भीष्म शदाणी की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें समाज के सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मौके पर विधायक श्रीचंद सुंदरानी, राम खूबचंदानी आदि मौजूद थे।