पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें पूरी करवाने प्रदेशभर से जुटे रसोईया, धरना देकर निकाली रैली

मांगें पूरी करवाने प्रदेशभर से जुटे रसोईया, धरना देकर निकाली रैली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर। प्रदेशभर में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन कर रहे रसोईया गुरुवार को अपनी अधूरी मांगों को लेकर राजधानी के बूढ़ापारा धरना स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने एक दिवसीय धरना दिया। इसके बाद वे रैली निकालकर सीएम हाऊस पहुंचे और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन करते हुए रसोइयों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। रसोइया न्यूनतम मजदूरी प्रदान करने, ग्रीष्मकालीन अवकाश का मेहनताना देने, दो वर्दी देने, समूह बीमा योजना में शामिल करने समेत आठ सूत्रीय मांग कर रहे हैं।