पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सल प्रभावित इलाके में पदस्थ अफसरों की शहरों में की गई पोस्टिंग

नक्सल प्रभावित इलाके में पदस्थ अफसरों की शहरों में की गई पोस्टिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| चुनावके बाद पुलिस महकमे में पहली फेरबदल करते हुए गुरुवार को 4 टीआई और 10 एसआई के तबादले किए गए है। इसमें नक्सल प्रभावित इलाको में पदस्थ टीआई और एसआई की शहर में पोस्टिंग दी गई है। इसमें बीजापुर में पदस्थ टीआई आशीष शुक्ला शेर सिंह बंदे को एसआईबी पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। एसआईबी में पदस्थ टीआई प्रणाली कुमार वैध और रमेश मरकाम को बलौदाबाजार भेजा गया है। नारायणपुर में पदस्थ एसआई दीपेश जायसवाल, राजेन्द्र सिंह कोंडागांव, अशोक वैष्णव, तोपसिंह नवरंग, लव कुमार कंवर सुकमा का एसआईबी किया गया है। वहीं एसआईबी में पदस्थ एसआई अभिनावकांत सिंह का जांजगीर चांपा, प्रशांत राव अहेर राजनांदगांव, गिरिश तिवारी रायगढ़, युगल किशोर शर्मा राजनांदगांव और विजय कुमार कांकेर में पदस्थ किए गए हैं।



चर्चा है कि बज सत्र के बाद पुलिस महकमे में बढ़ा फेरबदल होना है। इसमें आईजी रेंज से लेकर एसपी और एएसपी रैंक के अधिकारी शामिल है।