पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध कालोनी, दो कलोनाइज़र पर कार्रवाई

अवैध कालोनी, दो कलोनाइज़र पर कार्रवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| अमलीडीहके न्यू राजेंद्र नगर के तीन एकड़ इलाके में कांक्रीट की सड़क को काटकर अवैध कालोनी बनाने का खेल चल रहा था। शिकायत मिलने के बाद गुरुवार को निगम अमले ने थ्रीडी मशीन से सड़क को काट दी। कमिश्नर ने बताया कि कलोनाइज़र दीपक धरमानी ने डेढ़ एकड़ में बिना लेआउट और नक्शा पास कराए कालोनी बनाना शुरू कर दी थी।



सुनील सुखरामानी ने भी डेढ़ एकड़ में कालोनी बनाने के लिए कांक्रीट की सड़क का निर्माण शुरू कर दिया था। थ्रीडी मशीन से सड़क को काट दिया गया। दोनों ही बिल्डरों को 28 जनवरी को नोटिस दिया गया था। लेकिन दोनों ने ही नोटिस का जवाब नहीं दिया।