- Hindi News
- बच्चों ने लिया पॉलीथिन का उपयोग करने का संकल्प
बच्चों ने लिया पॉलीथिन का उपयोग करने का संकल्प
ई-मेल : nopolythene.db@gmail.com
फूल बाजार से पॉलीथिन जब्त
वेलेंटाइनडे से दो दिन पहले गुरुवार को निगम के राजस्व विभाग ने शारदा चौक से नवीन बाजार तक फैले फूल मार्केट पर दबिश दी। राजस्व अधिकारी अरुण दुबे ने बताया कि जांच में 7 बोरे पॉलीथिन जब्त की गई। कुल 150 दुकानों की जांच की गई। इसमें मुख्य रूप से वेलेंटाइन डे के पहले फूल दुकानों की जांच हुई। इसके अलावा उस इलाके की अन्य दुकानों पर भी जांच की गई। जांच में लगभग 7 बोरा पॉलीथिन जब्त की। मेडिकल स्टोर, रेडीमेड गारमेंट, मिठाई दुकान, टेलर शाप सहित अन्य दुकानों की भी जांच की गई।
दैनिक भास्कर का नो पॉलीथिन कैंपेन छत्तीसगढ़ में ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी पहुंचने जा रहा है। नागपुर वर्धमान नगर निवासी हेमा गिरीश मेहता ने कहा कि भास्कर का यह कैंपेन अच्छा है। वे अपने आसपास के क्षेत्र में यह कैंपेन चलाएंगी। मां बंजारी गुरुकुल विद्यालय में नो पॉलीथीन कैंपेन के दौरान भास्कर की टीम से उन्होंने कहा कि गुजराती ब्रम्ह समाज महिला मंडल की पूर्व सचिव हैं। 22 फरवरी को महिला मंडल के कार्यक्रम में सभी को नो पॉलीथिन की शपथ दिलाएंगी।
साथ ही अपने आसपास के क्षेत्र में भी जागरूकता फैलाएंगी।
हेमा मेहता।
दैिनक भास्कर