- Hindi News
- मंत्रालय के स्टेनोग्राफरों ने बनाई फोन डायरेक्टरी
मंत्रालय के स्टेनोग्राफरों ने बनाई फोन डायरेक्टरी
रायपुर| महानदीमंत्रालय के शीघ्रलेखक संघ के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर उनकी टेलीफोन डायरेक्ट्री का विमोचन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक की मंत्रालय शाखा के प्रबंधक विजय अग्रवाल ने इस मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों को इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी दी। कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव एस.के. जायसवाल, अपर सचिव के.आर. मिश्रा, रजिस्ट्रार भगवान सिंह कुशवाहा, संघ के संरक्षक एम.एन.राजुरकर भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राकेश शुक्ला ने किया।