- Hindi News
- चंगोराभाठा के डूबान इलाके में बनाओ नई पुलिया : रायपुर।चंगोराभाठा
चंगोराभाठा के डूबान इलाके में बनाओ नई पुलिया : रायपुर।चंगोराभाठा
चंगोराभाठा के डूबान इलाके में बनाओ नई पुलिया : रायपुर।चंगोराभाठा के डूबान इलाके में नई पुलिया बनाने के निर्देश महापौर प्रमोद दुबे ने दिए हैं। मेयर दुबे शुक्रवार को चंगारोभाठा इलाके के दौरे पर थे। उन्होंने निचले इलाके पर पुलिया बनाने को कहा है।
बारिश के पहले पुलिया निर्माण करने के साथ ही टूटी हुई नालियों की मरम्मत भी करने को कहा गया। लोगों ने बताया कि पाइप लाइन सड़ने की वजह से गंदा पानी रहा है। जिन इलाकों की पाइप लाइन में लीकेज है उसे भी बदलने को कहा गया। स्ट्रीट लाइट बंद रहने की शिकायत भी दौरे पर लोगों ने की। मोबाइल पर ही बिजली विभाग के अफसरों से बात करके उन्होंने मुख्य सड़क के साथ ही वार्ड के अंदर की सड़क की लाइट जलाने को कहा।