पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन साल बाद रायपुर में जमे 23 डॉक्टर इधर से उधर

तीन साल बाद रायपुर में जमे 23 डॉक्टर इधर से उधर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| सीएमओकार्यालय ने तीन साल बाद राजधानी में जमे 23 चिकित्सा अधिकारियों का जिले के विभिन्न अस्पतालों में तबादला कर दिया है। तबादला हुए डॉक्टरों को एक सप्ताह में नई जगह ज्वाइन करने को कहा गया है।

ज्वाइन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। छह महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का भी तबादला किया गया है।सीएमओ डॉ. केआर सोनवानी ने कलेक्टर के अनुमाेदन के बाद डॉक्टरों का तबादला आदेश जारी कर दिया है। इससे कुछ डॉक्टरों में हड़कंप है। सीएमओ कार्यालय में पदस्थ डॉ. संजय तिवारी को मुख्यमंत्री आवास भेज दिया गया है। भिलाई से यहां नौकरी करने आने वाले डॉ. तिवारी नई पदास्थापना से नाराज बताए जाते हैं। इस संबंध में वे सीएमओ से भी मिले हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की प|ी डॉ. स्मृति देवांगन को गुढ़ियारी से खो-खो पारा पानी क्लिनिक भेजा गया है। हाल ही में स्वास्थ्य संचालक ने मरीजों की शिकायत पर उन्हें कारण बताओ नोटिस एक इंक्रीमेंट रोकने का निर्देश जारी किया था। बाकी 21 डॉक्टरों को जिले के पीएचसी सीएचसी में भेजा गया है। सीएमओ डॉ. सोनवानी का कहना है कि मरीजों का इलाज बेहतर हो, इसलिए इन डॉक्टरों का तबादला किया गया है।