पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दर्जनभर राप्रसे अधिकारी पदोन्नत

दर्जनभर राप्रसे अधिकारी पदोन्नत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राप्रसेके दर्जनभर अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए राज्य शासन ने उनकी नयी पदस्थापना भी की है। साप्रवि द्वारा जारी आदेशानुसार पदमिनी भोई साहू, बीएस उइके, तूलिका प्रजापति, फारिया आलम, जयश्री जैन, ज्योतिप्रकाश ठाकुर, सरीफ मोहम्मद को संयुक्त से अतिरिक्त कलेक्टर पदोन्नत किया गया है। इसी तरह से डिप्टी कलेक्टर से संयुक्त कलेक्टर पदोन्नत अफसरों में राजेश नशीने, केके बेहार, मनमोहन सिंह रघुवंशी, अनिल शर्मा एवं एसपी उपाध्यक्ष शामिल हैं। एक अन्य आदेशानुसार 10 जिला पंचायतों में नये सीईओ पदस्थ किए गए हैं। इनमें एसएन राठौर को कोंडागांव, धर्मेश साहू बलौदाबाजार, फारिया आलम मुंगेली, तूलिका प्रजापति बेमेतरा, वीएस उइके बलरामपुर एवं पदमिनी भोई को बालोद पदस्थ किया गया है। इसी तरह से भावसे के अधिकारी विवेकानंद रेड्डी को गरियाबंद, विवेकानंद झा सूरजपुर, मणिवासन ए‌स सुकमा, एस समाजदार महासमुंद में सीईओ होंगी।