- Hindi News
- राजभाषा आयोग का प्रांतीय सम्मेलन 20 और 21 को
राजभाषा आयोग का प्रांतीय सम्मेलन 20 और 21 को
रायपुर| छत्तीसगढ़राजभाषा आयोग का तीसरा प्रांतीय सम्मेलन 20 और 21 फरवरी को बिलासपुर के सिटी कोतवाली चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में संपन्न होने जा रहा है। आयोग के सचिव और संयोजक डॉ. सुरेंद्र दुबे ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में शुभारंभ और समापन सत्र समेत आठ सत्र होंगे।
इसमें छत्तीसगढ़ी के प्रचार-प्रसार, राजकाज की भाषा बनाने, संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करवाने जैसे मुद्दाें पर चर्चा की जाएगी।