बाइक सवार की मौत
रायपुर| लाभांडीअग्रसेन धाम बायपास के पास रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। ट्रक से टक्कर होने के बाद बाइक घिसटते हुए नाले में गिरा। ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए। अनियंत्रित होकर ट्रक उसी नाले में घुसा। चक्का सीधे युवक पर आया।
इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस के मुताबिक निवासी संजीव कुमार गेंड्रे (34) ऊर्जा पार्क में काम करता था। वह सुबह बाइक से डयूटी जा रहा था। उसी समय हादसा हुआ। बाइक सवार इतनी बुरी तरह फंस गया था कि ट्रक के एक हिस्से को काटकर उसे निकालना पड़ा।