पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीपीएल खाते जन धन योजना से जुड़ना शुरू

बीपीएल खाते जन-धन योजना से जुड़ना शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर की दो राशन दुकानों राजातालाब और शंकरनगर के बीपीएल ग्राहकों के खातों को जन-धन योजना से जोड़ने का काम शुरू हो गया है। दोनों जगहों की राशन दुकानों में रविवार को शिविर लगाया गया। राजातालाब में पहले दिन बड़ी संख्या में सैकड़ों लोगों ने अपने बीपीएल खातों को योजना से जुड़वाने के लिए आवश्यक दस्तावेज पेश किए। शंकरनगर राजातालाब राशन दुकान में बैंक अफसरों के नहीं पहुंचने की वजह से खातों को ऑनलाइन जोड़ने का काम शुरू नहीं हो सका। इस दौरान खाद्य विभाग के अफसर भी मौजूद थे।

खाद्य संचालनालय के नए निर्देश के कारण बीपीएल ग्राहकों के कार्डों को केंद्र सरकार की योजना से जोड़ा जा रहा है। जिला खाद्य नियंत्रक दयामणि मिंज ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में जिन बीपीएल ग्राहकों के खाते इस योजना से जुड़े नहीं होंगे उन्हें राशन दुकानों से राशन नहीं मिलेगा। हालांकि उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि अभी कोई भी राशन दुकान योजना से नहीं जुड़ने का हवाला देकर राशन देना बंद नहीं कर सकते हैं। दुकानदार ऐसा करते हैं तो इसकी सीधी शिकायत उनसे की जा सकती है।

गौरतलब है कि फर्जी राशन कार्डों को चलन से बाहर करने के लिए ही यह सारी कवायद की जा रही है।