- Hindi News
- रविवि दीक्षांत में 57 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक
रविवि दीक्षांत में 57 छात्रों को मिलेगा स्वर्ण पदक
पं.रविशंकरशुक्ल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 57 छात्रों को गोल्ड मैडल मिलेगा। जबकि करीब सौ से ज्यादा छात्रों के बीच पीएचडी की डिग्री बांटी जाएंगी।
इस छात्रों की अंतिम सूची को तैयार की जा रही है। गौरतलब है कि विवि का 21वां दीक्षांत समारोह 21 फरवरी को होगा। समारोह के मुख्य अतिथि हैदराबाद विवि के प्रोफेसर गोवर्धन मेहता होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल बलराम दास टंडन करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि मेरिट में पहला स्थान पाने वाले छात्रों को विवि गोल्ड मैडल और दान-दाताओं के पदक भी दिए जाएंगे। समारोह में करीब डेढ़ सौ स्वर्ण पदक बंटेंगे।
कृषिविवि का दीक्षांत अभी तय नहीं : इंदिरागांधी कृषि विवि के दीक्षांत समारोह में इस बार देश में हरित क्रांति के जनक एम.एस स्वामीनाथन मुख्य अतिथि हो सकते हैं। विवि उन्हें बुलाने में सफल रहा तो कृषि छात्र उनके हाथों से स्वर्ण पदक ले सकेंगे।
यही वजह है कि दीक्षांत समारोह की तिथि तय नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दीक्षांत के तिथि की घोषणा हो जाएगी।