प्रेशर बम की चपेट में आकर तीन जवान घायल
बीजापुर|गश्त औरसर्चिंग अभियान में निकले सीआरपीएफ के तीन जवान आईईडी की चपेट में आकर घायल हो गए हैं। आवापल्ली में तैनात सीआरपीएफ 168 बटालियन, कंपनी के जवान सड़क के समानांतर 2 सौ मीटर अंदर की ओर से रोड ओपनिंग के लिए निकले थे। इस दौरान तीन जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया।
30 वर्षीय आरक्षक राकेश कुमार सुमन, 45 वर्षीय एएसआई जितेंद्र कुमार और राहुल कुमार घायल हो गए। इनमें से राहुल को मामूली चोट आई है, जबकि अन्य दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें बेहतर उपचार के लिए हेलिकाप्टर से रायपुर भेजा गया है। सीएमओ बीपी पुजारी के अनुसार सभी घायल की हालत खतरे के बाहर है।