पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नसबंदी कांड, जांच आयोग का कार्यकाल मई तक बढ़ाया गया

नसबंदी कांड, जांच आयोग का कार्यकाल मई तक बढ़ाया गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | राज्यशासन ने तीन माह पूर्व हुए पेंडारी नसबंदी कांड की जांच कर रही अनिता झा की न्यायिक जांच आयोग का कार्यकाल तीन माह और बढ़ा दिया गया है। शनिवार को हुई बैठक में राज्य मंत्रिमंडल ने यह निर्णय लिया। अब आयोग को मई मध्य तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।

यहां बता दें कि बीते नवंबर में बिलासपुर से लगे पेंडारी में आयोजित नसबंदी शिविर में गलत दवाओं के इस्तेमाल एवं ऑपरेशन में लापरवाही की वजह से 14 महिलाओं की मौत हुई थी। इस पूरे मामले में प्रदेशभर में मचे बवाल के बाद राज्य शासन ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनिता झा की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग गठित कर तीन माह में रिपोर्ट मांगा था।



सूत्रों के अनुसार, अन्य पीड़ित महिलाओं के इलाज मृतकों के परिजनों की साक्ष्य के लिए उपस्थिति में देरी की वजह से आयोग सुनवाई शुरू नहीं कर सका था। इन्हीं तथ्यों के आधार पर सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। अब आयोग को 13 मई तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।