पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज का नाम रोशन करने वालों का अघरिया समाज ने किया सम्मान

समाज का नाम रोशन करने वालों का अघरिया समाज ने किया सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | अखिलभारतीय अघरिया समाज की रायपुर इकाई का वार्षिक सम्मेलन रविवार को डंगनिया स्थित सामाजिक भवन में संपन्न हुआ। सम्मेलन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में समाज नाम रोशन करने वाले डॉ. देवेंद्र नायक, डॉ. आरके. पटेल, डॉ. एफएल पटेल, खेमराज पटेल और दुर्गाचरण पटेल को अघरिया गौरव और कल्पना पटेल, सरिता पटेल और नीता नायक को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। मेडीकल और प्रशासनिक सेवाओं में चयनित उम्मीदवारों को भी सम्मानित किया गया। समाज के जरूरतमंदों के लिए अघरिया राहत कोष की स्थापना करने के साथ ही कन्या शिक्षा को बढ़ावा देने जैसे समाज से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए।

और आपसी सहयोग से बालिका छात्रावास बनाने का फैसला लिया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाज के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशंकर पटेल और अध्यक्ष धनेश पटेल रहे।

-----