पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज छात्राएं लोगों को करेंगी जागरूक

कॉलेज छात्राएं लोगों को करेंगी जागरूक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बच्चों ने कहा- थैला ले जाएंगे

राठौरचौक स्थित निवेदिता प्राथमिक शाला के 100 से ज्यादा बच्चों ने शपथ ली कि वे अब पॉलीथिन केरी बैग का उपयोग नहीं करेंगे। स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को समझाया कि वे अब पॉलीथिन केरी बैग की जगह कपड़े या जूट का थैला उपयोग करें। घर के लोगों को भी समझाएं कि वेे पॉलीथिन झिल्ली देने पर उन्हें साफतौर पर मना कर दें।



बच्चों ने एक स्वर में कहा कि वे अब दुकान घर से थैला लेकर ही जाएंगे।

प्रिंसिपल ने दिलाई शपथ

कॉलेजके प्रिंसिपल अरविंद गिरोलकर ने बच्चों और शिक्षकों को नो पॉलीथिन की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा ये छात्राएं वाकई में पर्यावरण-प्रेमी है। कॉलेज को साफ रखने में इन छात्राओं ने काफी अहम योगदान दिया है। मुझे उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि ये छात्राएं शहर को साफ रखने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी। वे भास्कर की मुिहम से जुड़ेंगी।



इस शपथ समारोह में एनसीसी विंग की हेड डॉ शंपा चौबे और एनएसएस विंग की हेड डॉ वासु वर्मा ने भी भाग लेते हुए छात्राओं को इस मुहिम से जुड़ने की बात कही।

दैिनक भास्कर