- Hindi News
- अखिल भारतीय देवांगन सम्मेलन 15 को राजधानी में, प्रभारी चुने गए
अखिल भारतीय देवांगन सम्मेलन 15 को राजधानी में, प्रभारी चुने गए
रायपुर | अखिलभारतीय देवांगन समाज का सम्मेलन 15 फरवरी को इंडोर स्टेडियम बूढ़ा तालाब में होगा है। शुक्रवार को हुई समिति की बैठक में सम्मेलन की जिम्मेदारी संभालने वाले प्रभारियों की घोषणा की गई। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों से देवांगन समाज के हजारों लोग जुटेंगे। सम्मेलन के दो सत्र होंगे, जिसमें देवांगन धर्मगुरू श्री दयानंद पुरी महा स्वामी, कर्नाटक से हिस्सा लेंगे। इनके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत जोगी सहित अन्य मंत्री, सांसद विधायक हिस्सा लेंगे।
देवांगन सम्मेलन की अध्यक्षता प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं पूर्व कुलपति शिव प्रसाद कोष्टा करेंगे।