- Hindi News
- सामवेद पारायण महायज्ञ के समापन पर आहुति देने उमड़े श्रद्धालु
सामवेद पारायण महायज्ञ के समापन पर आहुति देने उमड़े श्रद्धालु
रायपुर | आर्यप्रतिनिधि सभा की ओर से आयोजित सामवेद पारायण महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया। तीन दिवसीय महायज्ञ के दौरान सामवेद के 1857 मंत्रों के साथ आहूति दी गई। आचार्य पं. कमल नारायण आर्य थे। पं. नंदकुमार, प्रेमप्रकाश शास्त्री, अमरेश शर्मा ने वेदपाठ किया। आचार्य कमल नारायण ने बताया कि यज्ञ एक वैज्ञानिक विधि है। वसहीं आचार्य डॉ. अजय आर्य ने कहा कि परमात्मा ही सच्चा मित्र है। समापन अवसर पर महापौर प्रमोद दुबे का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर अजय त्रिपाठी, अंकुर अरोड़ा, डॉ. चंदन अग्रवाल आदि मौजूद थे।