- Hindi News
- शांति सरोवर में रबर का 40 फीट का शिवलिंग बनाया
शांति सरोवर में रबर का 40 फीट का शिवलिंग बनाया
रायपुर|प्रजापिता ब्रम्हकुमारीईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से विधानसभा रोड स्थित शांति सरोवर में 8 से 22 फरवरी तक महाशिवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है। रविवार को इसकी शुरुआत हुई। उत्सव में 40 फीट ऊंचा शिवलिंग आकर्षण का केंद्र है। इसके साथ ही द्वादश ज्योतिर्लिंग भी तैयार किया गया है। 40 फीट के शिवलिंग को खास तौर पर दिल्ली से मंगवाया गया है। यह रबर से बना हुअा है। इसमें गैस भरकर इसे शिवलिंग का रूप दिया गया है। 22 फरवरी तक चलने वाले उत्सव में झांकी के जरिए द्वादश ज्योतिर्लिंग का महत्व और इतिहास जानने का मौका भी मिलेगा।