पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गजानन महाराज के प्रगट महोत्सव की शुरुआत, भजन कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

गजानन महाराज के प्रगट महोत्सव की शुरुआत, भजन-कीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | तात्यापाराके संतश्री गजानन महाराज संस्थान में शनिवार को संतश्री के प्रगट महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन महाआरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया। रविवार को महोत्सव की कड़ी में श्री सरल सरिता भजनामृत ने भजन-कीर्तन किया। इसमें बड़ी संख्या में संस्थान से जुड़े श्रद्धालु शामिल हुए। संस्थान के सचिव प्रशांत ढवले ने बताया कि 13 फरवरी को संतश्री की महापूजा के बाद भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस बीच हर दिन सहस्त्रावर्तन अभिषेक और महाआरती जैसे विविध धार्मिक अनुष्ठान संस्थान में जारी रहेंगे।