रिश्तेदारों पर ठिठकी शक की सुई
हेमपुष्पा अपहरणकांड, तीन माह की बच्ची का सोमवार को उरकुरा में घर से हुआ किडनैप
खमतराईउरकुरा के सनसनीखेज हेम पुष्पा अपहरण कांड में पुलिस को चौंकाने वाले सुराग मिले है। तीन माह की हेम पुष्पा के अपहरण के पीछे करीबियों का हाथ होने के संकेत हैं। क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम ने बच्ची के आधा दर्जन से ज्यादा करीबियों को जांच के घेरे में है। उनसे अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पड़ोसियों और आस-पास के लोगों से पूछताछ के बाद कुछ अहम क्लू मिले हैं। अफसरों का दावा है कि एक-दो दिनों के भीतर बच्ची के अपहरण कांड का पर्दाफाश हो जाएगा।
क्राइम ब्रांच के आला अफसर खुद पूरे केस की पड़ताल कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस के आला अधिकारियों की टीम खमतराई गई। बच्ची के घर के आस-पास रहने वाले चालीस से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। उसके बाद कुछ करीबियों को घेरे में लिया गया है। तीन साल की बच्ची हेमलता का सोमवार को सुबह उसके घर से अपहरण कर लिया गया था। घर का दरवाजा बाहर से बंद था और बच्ची घर पर अकेली सो थी।
बच्ची की मां अपने तीन साल के बेटे के साथ पड़ोस में कहीं गई थी।
करीब पौन घंटे बाद वह लौटकर आई, बच्ची गायब थी। उसके बाद मोहल्ले में हंगामा मचा और भीड़ ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
16 सितंबर को प्रकाशित खबर।
पारिवारिक विवाद के संकेत
क्राइमब्रांच को इस अपहरणकांड की जांच में कुछ पारिवारिक विवाद की बू रही है। ऐसे संकेत मिले हैं कि विवाद के चलते ही बच्ची का अपरहण किया गया है। इसी वजह से पुलिस ने हेम लता के माता-पिता के अलावा आधा दर्जन करीबी रिश्तेदारों से अलग-अलग पूछताछ की है। घटना को लेकर कुछ रिश्तेदारों के बयानों में विरोधाभास है। बच्ची के पिता तिलकराज लोधी ने भी अलग तरह की जानकारी दी है। बच्ची की मां की बहन और जीजा उसी मोहल्ले में ही रहते हैं। उनसे भी पूछताछ की गई है।
घर के सामने कुएं में तलाश
पूछताछमें मिले संकेतों के आधार पर बच्ची के घर के सामने स्थित कुंए में उसकी तलाश की गई। गोताखोरों को भी कुंए में उतारा गया था। दो घंटे की मशक्कत के बाद भी वहां कुछ नहीं मिला। मोहल्ले के कुछ मकानों की भी तलाश की गई। बच्ची के गायब हुए लगभग 36 घंटे हो चुके हैं। इस वजह से उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका को भी अफसर नकार नहीं रहे हैं। इलाके के पुराने खंडरनुमा मकानों दलदली जमीन पर भी