संकरी रोड से हटाए 40 कब्जे, मिलेगी राहत
रायपुर| विश्वकर्माचौक से बढ़ईपारा होकर रामसागर पारा की सड़क पर जोन सात के अमले ने सड़क के दोनों तरफ के 40 से अधिक कब्जों को हटाया। गली को 25 से 30 फीट तक चौड़ा किया गया। विश्वकर्मा चौक से बढ़ईपारा होकर रामसागर पारा के सिंधी स्कूल के पास की गली के दोनों तरफ बरसों से कब्जा हो रखा था।
सड़क की हद में लोगों ने दुकान लगा रखी थी। जोन सात के ईई संतोष पांडे ने बताया कि गली के दोनों तरफ कब्जे थे। एक निजी मकान मालिक ने तो सड़क की हद में 10 फीट तक कब्जा करके दीवार बना रखी थी। उसे तोड़ने के बाद ही सड़क चौड़ी नजर आने लगी। गली में अमूमन हर किसी ने कब्जा कर रखा था। सड़क काफी पतली थी। इसकी चौड़ाई बढ़ने से अब विश्वकर्मा चौक से सीधे रामसागर पारा चौक पर सिंधी स्कूल के करीब पहुंच सकते हैं।