पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयंती पर आज विराजेंगे विश्वकर्मा,होंगे अनुष्ठान

जयंती पर आज विराजेंगे विश्वकर्मा,होंगे अनुष्ठान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| निर्माणके देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती बुधवार को शहर में मनाई जाएगी। इस मौके पर विश्वकर्मा समाज विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करेगा। इसी तरह औद्योगिक क्षेत्र में भी विश्वकर्मा की आराधना की जाएगी। शहर के बढ़ईपारा समेत कई मोहल्लों में विश्वकर्मा जयंती पर प्रतिमा स्थापित कर भगवान की पूजा अर्चना की जाएगी। विश्वकर्मा समाज ने जयंती पर बुधवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन रखा है। इस कड़ी में महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। सोमवार को विश्वकर्मा समाज ने महिलाओं के लिए प्रतिस्पर्धा आयोजित की। विजय शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

विश्वकर्मा जयंती पर जुटेंगे श्रमिक

छत्तीसगढ़सीमेंट स्टील एवं खदान कल्याणकारी श्रमिक संघ की ओर से सिलतरा चौक में मजदूर सम्मेलन और पूजन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिक शामिल होंगे। संघ के सचिव कमलेश वर्मा ने बताया कि सम्मेलन मजदूरों के हित एवं सुरक्षा पर केंद्रीत होगा।