पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उड़ीसा में सिस्टम से हो सकती है बारिश

उड़ीसा में सिस्टम से हो सकती है बारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उड़ीसा में सिस्टम से हो सकती है बारिश

रायपुर| उत्तर-पश्चिमबंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट के आसपास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी और प्रदेशभर में इस वजह से नमी आने लगी है। इसी वजह से मंगलवार दिन में भी राजधानी में बारिश हुई। सिस्टम की वजह से सुबह से हल्के बादल छाए रहे। दोपहर को फिर तेज धूप खिली।

इस वजह से शाम को तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के बीच करीब घंटेभर तक तेज बारिश हुई, लेकिन क्रिकेट स्टेडियम के आसपास सूखा रहा। वहीं माना में भी सिर्फ बूंदाबांदी ही दर्ज की गई। दिन में पेंड्रारोड में 16 और बिलासपुर में तीन मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में वाड्रफनगर में 80, पिथौरा में 70, बिलासपुर, उदयपुर, पत्थरगांव, शिवरीनारायण में 50, कुरुद, दुर्ग, कटघोरा में 40 मिलीमीटर बारिश हुई। लालपुर मौसम केंद्र के सहायक मौसम विज्ञानी पीएल देवांगन के अनुसार सिस्टम के असर से प्रदेश में मध्यम से कुछ भारी बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों बाद ही मौसम में कुछ सुधार होगा।



फिर भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना रहेगी। राजधानी में भी एक-दो बार गरज-चमक पड़ सकती है।