पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ लाख में फ्लैट बनाकर देगा हाउसिंग बोर्ड

आठ लाख में फ्लैट बनाकर देगा हाउसिंग बोर्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमलविहार और नया रायपुर में हाउसिंग बोर्ड प्रीकास्ट तकनीक के फ्लैट केवल पांच से आठ लाख में बनाकर बेचेगा। बीपीएल परिवारों को फ्लैट पांच लाख पचहत्तर हजार में मिलेंगे। स्कीम लांच होते ही फार्म लेने के लिए होड़ सी मच गई है। हाउसिंग बोर्ड ने अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत राज्य शासन से कमल विहार में 70 एकड़ जमीन ली है। उसी जमीन पर बीपीएल परिवारों के लिए ईडब्ल्यूएस और निम्न मध्यम आय वर्ग के लिए एलआईजी फ्लैट बनाए जा रहे हैं।

शासन ने दो महीने पहले ही हाउसिंग बोर्ड को जमीन दी है। उसके बाद ही कमल विहार के साथ नया रायपुर में बोर्ड ने मकान बनाने के लिए आवेदन फार्म जारी किए। केवल पांच दिन में तीन हजार से अधिक आवेदन दे दिया है। हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर संजय शुक्ला ने बताया कि सेंट्रल गवर्नमेंट की अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत राज्य शासन ने कमल विहार में 70 एकड़ जमीन बोर्ड को दी। मकान जल्दी बनाने हैं, इसलिए प्रीकास्ट तकनीक से इनका निर्माण करने के लिए टेंडर कर दिया गया है। कमल विहार और नया रायपुर दोनों जगह इस तकनीक से ईडब्ल्यूएस ओर एलआईजी फ्लैट बनाए जाएंगे।

कमल विहार में 10 हजार और नया रायपुर में 15 हजार मकान बनाए जाएंगे। बड़ी बात यह है कि इनमें उन लोगों को मकान दिए जाएंगे। जिनके पास हाउसिंग बोर्ड की अन्य किसी योजना के तहत लिया गया मकान हो। अगर किसी अन्य योजना में हितग्राही के पास मकान होगा, तो उसे मकान अलाट नहीं किया जाएगा। हाउसिंग बोर्ड 60 प्रतिशत मकान इडब्ल्यूएस के और 40 प्रतिशत मकान एलआईजी कैटेगरी के बनाएगा।

{ कमल विहार में 10 हजार मकान

{ नया रायपुर में 15 हजार मकान

{ कमल विहार में ईडब्ल्यूएस के आवेदन आए 631 और एलआईजी के आवेदन आए 941

{ नया रायपुर में ईडब्ल्यूएस के 313 और एलआईजी 656 आवेदन

मकान मालिकों को मिलेगी हर सुविधा

कमलविहार में रहने वाले लोगों को जो सुविधाएं आरडीए दे रहा है वो पूरी सुविधाएं इन मकानों में रहने वाले लोगों को मिलेंगी। अंडर ग्राउंड ड्रेनेज, सीवरेज, अंडर ग्राउंड इलेक्ट्रिफिकेशन, 24 घंटे पानी और बिजली की सुविधा भी इन्हें मिलेगी।

6 से 9 लाख रुपए के भीतर के मकान

हाउसिंगबोर्ड ने ईडब्ल्यूएस के मकान की कीमत 5 लाख 75 हजार और एलआईजी मकान की कीमत 8 लाख 75 हजार रुपए तय की है। लगभग 600 वर्गफीट के आसपास के एलआईजी फ्लैट 8 लाख 75 हजार रुपए में हितग्र