पीलिया की शिविर में मिली जानकारी
रायपुर| भगवानबुद्धा फाउंडेशन ने सोमवार को रायपुरा स्थित प्रधान कार्यालय में हेपेटाइटिस बी पीलिया पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। सुधीर भारतीय मुख्य प्रशिक्षक थे। उन्होंने इस मौके पर बताया कि पीलिया लीवर को संक्रमित करता है। दूषित पानी, ब्लड, हाथ मिलाने और टैटू बनवाने से व्यक्ति इस रोग से संक्रमित हो सकता है। इस मौके पर जयप्रकाश सोनी, सुनिल भारद्वाज, राजेंद्र नागेश, पुनाराम साहू आदि मौजूद थे।