पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के लिए फोन जरूरी करने का विरोध

किसानों के लिए फोन जरूरी करने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| संयुक्तकिसान मोर्चा ने धान खरीदी के लिए फोन की अनिवार्यता के विरोध में कृषि मंत्री को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरंग में संपन्न हुई मोर्चा की बैठक में महासमुंद, जशपुर, बेरला, कोरबा, रायगढ़, अभनपुर, खरसिया और मालखरौद में अलग-अलग दिन शासन के इस फैसले के विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। प्रांतीय प्रवक्ता जागेश्वर प्रसाद ने बताया कि बस्तर संभाग में फोन की अनिवार्यता निरस्त की जा चुकी है, जबकि अन्य संभागों में अभी भी यह नियम लागू है।



मोर्चा ने एक समान सरल और व्यवहारिक नियम लागू कराने के पक्ष में ज्ञापन सौंपा है। मोर्चा ने केवल ऋण पुस्तिका और मतदाता परिचय पत्र के आधार पर धान खरीदी की स्वीकृति शासन द्वारा दिए जाने की मांग की है।