पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुर्गी मछली पालन को आयकर से मुक्त करें : बृजमोहन

मुर्गी मछली पालन को आयकर से मुक्त करें : बृजमोहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुर्गी मछली पालन को आयकर से मुक्त करें : बृजमोहन

रायपुर

कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मांग की है कि पशुपालन, मत्स्य और कुक्कुट पालन को कृषि के समान आयकर से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर तीनों क्षेत्रों को कृषि के समान सुविधाएं मिलें तो देश में बड़े पैमाने पर रोजगार उत्पादन में सफल हो सकते हैं। इससे किसान और पशुपालकों को अतिरिक्त आय होगी। अग्रवाल ने मंगलवार को दिल्ली में आयोजित पशुपालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में यह मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पशुपालन, मत्स्य और कुक्कुट पालन के लिए युवाओं को दिये जाने वाले ऋण की सीमा 15 लाख रुपये की जानी चाहिए।



इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जानी चाहिए। अग्रवाल ने केन्द्र सरकार से प्रदेश में मिल्क रूट विकसित करने विपणन एवं प्रसंस्करण एवं पशु आहार संयंत्र की स्थापना के लिए 57 करोड़ रुपये की मांग की। उन्होंने राज्य में 34 पशु चिकित्सालय एवं 105 पशु औषधालय में अधोसंरचना विकास के लिए 14 करोड़ रुपये की मांग भी की। उन्होंने कहा कि राज्य में आदिवासी परिवारों की आय में वृद्धि के लिए बकरी पालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने राज्य में एक बकरी अनुसंधान केन्द्र तथा कुक्कुट पालन को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्रीय कुक्कुट विकास संगठन स्थापित करने की भी मांग की।

मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ देश का छठवां सबसे बड़ा राज्य है। उन्होंने मत्स्य पालन को प्रोत्साहन देने के लिए नवीन तालाब निर्माण योजना में मापदंडों में संशोधन करने, नवीन तालाब निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये देने, मछली की उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रदेश को 4 आइस प्लांट और 4 कोल्ड स्टोरेज की स्थापना और केन्द्रीय मीठा जल जीवपालन अनुसंधान संस्थान की शाखा खोलने की भी मांग की।

0000000000