- Hindi News
- जिला पंचायत तकनीकीपर्यवेक्षक चुनने आज प्रायोगिक परीक्षा
जिला पंचायत - तकनीकीपर्यवेक्षक चुनने आज प्रायोगिक परीक्षा
रायपुर| महात्मागांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत तकनीकी पर्यवेक्षक (संविदा) पद के लिए दस्तावेजों की जांच और कंप्यूटर प्रायोगिक परीक्षा सोमवार को जिला पंचायत रायपुर में होगी। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरण कौशल ने बताया कि तकनीकी पर्यवेक्षक पद के लिए मिले आवेदनों के बाद उसकी सूची जारी की गई थी। इस सूची पर दावा-आपत्ति मंगाई गई थी। सभी आपत्तियों के निराकरण करने के बाद परीक्षा एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सूची जारी की गई है। इस सूची को विभाग के सूचना पटल पर और वेबसाइट पर देखा जा सकता है।