- Hindi News
- सुविधा अंबेडकरमें हर दिन होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
सुविधा- अंबेडकरमें हर दिन होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
रायपुर| राष्ट्रीयअंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अंबेडकर अस्पताल में हर दिन निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का आयोजन किया जा रहा है। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला और अंबेडकर अस्पताल के नेत्र विभाग की ओर से लोगों के मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा रहे हैं। ऑपरेशन के अलावा मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण भी किया जा रहा है। शिविर में ऑपरेशन करवाने के लिए लोग खुद से, नजदीकी स्वास्थ्य कार्यकर्ता या नेत्र सहायक अधिकारियों की मदद से जिला अस्पताल अौर अंबेडकर अस्पताल में पंजीयन और परीक्षण करवा सकते हैं।