डाटा एंट्री आपरेटर के लिए आवेदन 27 तक
रायपुर| जिलानिर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय के लिए सहायक प्रोग्रामर (एक पद), डाटा एंट्री आपरेटर(नियमित) आठ पदों एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर(संविदा माह) के लिए सात पदों पर भर्ती के लिए 27 फरवरी तक आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन जिले की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
खाली पदों एवं नियुक्ति के संबंध में और अधिक जानकारी कलेक्टर कार्यालय एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के कमरा नंबर नौ से प्राप्त की जा सकती है।