पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोपहर में अच्छी बारिश, तापमान 6 डिग्री गिरा

दोपहर में अच्छी बारिश, तापमान 6 डिग्री गिरा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोदिन से लगातार बदल रहे मौसम ने गुरुवार को दोपहर में तेवर दिखाए और राजधानी तथा आसपास करीब 15 मिनट तक अच्छी बारिश हुई। इस दौरान करीब 8 मिमी पानी बरसा और तापमान छह डिग्री गिर गया। मौसम विशेषज्ञों ने शुक्रवार को भी राजधानी में हल्के बादल रहने के आसार जताए हैं।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय तूफान के असर से रायपुर और बिलासपुर संभाग में गुरुवार को घने बादल छाए और बारिश हुई। बालोद और आसपास आउटर में ओले गिरने की सूचना भी है, लेकिन मौसम केंद्र ने पुष्टि नहीं की है। उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ और खाड़ी में तूफान के कारण छत्तीसगढ़ में मंगलवार से मौसम बदला हुआ है। दिन में बादल हैं, लेकिन रात में ठंड गायब हो गई है। राजधानी में बुधवार की रात भी बादलों के कारण तापमान 16 डिग्री से अधिक रहा। गुरुवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे, जो दोपहर में घने हो गए तथा करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई। इस वजह से तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम होकर 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव और जगदलपुर को छोड़कर राज्य के तकरीबन सभी प्रमुख शहरों में बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की गई। लालपुर मौसम केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को भी बादल रहेंगे तथा कुछ जगह बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में रात का तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने अर्थात ठंड कम रहने की संभावना है।