पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीक्षांत में अवार्ड लेने के लिए 16 तक करें आवेदन

दीक्षांत में अवार्ड लेने के लिए 16 तक करें आवेदन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| रविविके दीक्षांत समारोह में शामिल होकर गोल्ड मैडल और पीएचडी उपाधि लेने के इच्छुक छात्रों 16 फरवरी तक आवेदन करना होगा। इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। इस तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। रविवि का दीक्षांत समारोह 21 फरवरी को होगा। समारोह में सैकड़ों छात्रों को उपाधि एवं गोल्ड मैडल बांटे जाएंगे। पिछले दिनों विश्वविद्यालय ने गोल्ड मैडल के दावेदार छात्रों की सूची भी जारी की है।

इस सूची में शामिल छात्र समारोह में शामिल होकर गोल्ड मैडल ले सकेंगे। इसके लिए इन्हें 16 फरवरी तक 200 रुपए शुल्क आवेदन के साथ जमा करना होगा।

पीएचडी की उपाधि के लिए यह शुल्क 700 रुपए हैं।