पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टंकी की सफाई, टिकरापारा संजयनगर इलाके में आज शाम नहीं खुलेंगे नल

टंकी की सफाई, टिकरापारा संजयनगर इलाके में आज शाम नहीं खुलेंगे नल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| टिकरापाराथाने के बगल में बनी संजय नगर की 32 लाख किलो लीटर की बड़ी पानी टंकी से शुक्रवार शाम को पानी नहीं मिलेगा। जल विभाग के ईई एके मालवे ने बताया कि संजय नगर की पानी टंकी से शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई होने के बाद उसकी सफाई शुरू होगी। सफाई देर रात तक चलेगी। इस वजह से शाम को पानी सप्लाई नहीं होगी। शनिवार 14 फरवरी को सुबह की पानी सप्लाई भी आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है। जल विभाग के अध्यक्ष नागभूषण राव ने अफसरों से कहा है कि संजय नगर में शाम को और अगले दिन सुबह टैंकर चलाए जाएं।