पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एयरपोर्ट से वीआईपी रोड होकर दुर्ग तक एसी सिटी बस

एयरपोर्ट से वीआईपी रोड होकर दुर्ग तक एसी सिटी बस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिक रिपोर्टर | रायपुर

राजधानीके लोगों को एक महीने में 95 नई सिटी बसों की सौगात मिल जाएगी। प्रशासन ने गुरुवार को इन बसों के रूट भी तय कर लिए हैं। सिटी बसें रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट के लिए सबसे ज्यादा सिटी बसें चलाई जाएंगी। ऐसा पहली बार होगा, जब रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई-दुर्ग के लिए एयरकंडीशंड सिटी बसें चलाई जाएंगी।

रायपुर अरबन पब्लिक ट्रांसपोर्ट सोसायटी की गुरुवार को हुई बैठक में सिटी बसें चलाने के लिए 9 रूट तय किए गए हैं। रूट ऐसे हैं जिनसे लोग आसानी से शहर के भीतर-बाहर आना-जाना करेंगे। इससे शहरी ट्रैफिक की प्रभावित नहीं होगा। कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई सोसायटी की बैठक में पुरानी सौ सिटी बसों के रूट पर भी मंथन किया गया।

अफसरों ने बताया कि अभी सिटी बसें आउटर में कम और शहर में ज्यादा चलती हैं। नए रूट ऐसे बनाए गए हैं कि बसें आउटर के बड़े इलाके को कवर करें।

रूट 1

{स्टेशनसे आजाद चौक, पंडरी, मोवा, विस रोड होते हुए दौंदेखुर्द।

रूट2

पंडरीस्टैंड से फाफाडीह, भनपुरी और बीरगांव होकर धरसींवा तक।

रूट3

मोतीबागचौक से बूढ़ापारा, कालीबाड़ी, पुरानी बस्ती से महादेव घाट।

रूट4

कालीबाड़ीचौक से संतोषी नगर, सेजबहार होते हुए दतरेंगा तक।

रूट5

रायपुररेलवे स्टेशन से पहाड़ी चौक, गुढ़ियारी से गोगांव तक।

रूट6

रामनगरसे कोटा और हीरापुर रोड होते हुए नंदनवन तक।

रूट7

कुम्हारीसे टाटीबंध, रिंग रोड होकर जोरा। बीच में रुकती जाएगी।

रूट8

नगरघड़ीचौक, शंकरनगर, तेलीबांधा होते हुए एयरपोर्ट तक।

रूट9 (एसी बस)

मानाएयरपोर्ट से रिंग रोड, टाटीबंध, कुम्हारी, भिलाई, दुर्ग बस स्टैंड।

बन रहा नया सेटअप

नईबसों के संचालन के लिए नए अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जा रही है। इसके लिए सेटअप तैयार हो गया है। बसों का संचालन करने वाली समिति का कार्यालय कलेक्टोरेट में ही होगा।

बसों का कंट्रोल रूम भी कलेक्टोरेट में ही बनाया जाएगा।

जीपीएस से लेस रहेंगी

नईसिटी बसें 31 मार्च तक आएगी। इनमें जीपीएस समेत हाईटेक उपकरण भी लगाए गए हैं। बसें कब और कहां से कितने समय गुजर रही हैं, इसकी जानकारी ऑनलाइन मिलती रहेगी। इन बसों के संचालन के लिए बस स्टॉप बनाने का काम भी शुरू हो गया है।



बन रहा नया सेटअप

नई बसों के संचालन के लिए नए अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जा रही है। इसके लिए सेटअप तैयार हो गया है। बसों का संचालन करने वाली समिति का कार्यालय कलेक्टोरेट में ही होगा। बसों का कंट्रोल रूम भी कलेक्टोरेट में ही बनाया जाएगा।

निगम चला रहा सौ बसें

शहरमें चलने वाली पुरानी सौ सिटी बसों का संचालन अभी भी निगम की कंपनी रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (आरएनएनटीएल) कर रही है। राज्य सरकार ने इस समिति का विलय कलेक्टर वाली समिति में कर दिया था। इसके खिलाफ पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने हाईकोर्ट में केस लगा दिया था। इसका फैसला नहीं हुआ है। इसीलिए पुरानी बसें अभी निगम की चलाएगा।