- Hindi News
- कारोबारी बाहर नहीं गए तो रद्द होगी दुकान
कारोबारी बाहर नहीं गए तो रद्द होगी दुकान
निर्धारितसमय सीमा 10 फरवरी बीतने के बाद भी थोक कारोबारियों के डूमरतराई शिफ्ट नहीं होने की वजह से प्रशासन ने उनकी दुकानों का अावंटन रद्द करने की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड को पत्र लिखा गया है। प्रशासन ने पूछा है कि 10 फरवरी तक कितने दुकानदार नहीं गए। अफसरों ने प्रशासन कि हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम के सूची मिलने के बाद प्रशासन थोक बाजार में दुकानों का अावंटन रद्द कर देगा।
डूमरतराई में शिफ्टिंग को लेकर छत्तीसगढ़ चेंबर अब भी कारोबारियों को एकजुट नहीं कर पा रहा है। जिन दुकानदारों को वहां दुकानें मिली हैं, वे बिना सुविधाओं के जाने को तैयार नहीं है। डूमरतराई में शिफ्टिंग को लेकर चेंबर के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी किनारा कर लिया है। सरकार का दबाव बढ़ने के बाद कारोबारियों ने इस मुद्दे पर चेंबर से हटकर अलग बैठक बुलाने का फैसला कर लिया है।
215ने जमा किए पैसे: छत्तीसगढ़चेंबर के अध्यक्ष अमर पारवानी का दावा है कि जिन दुकानदारों की रकम बकाया थी, वे पैसे जमा कर रहे हैं। एक ही दिन में 215 कारोबारियों ने बकाया रकम जमा कर दी है, कुछ ही बचे हैं। ये भी कुछ दिन में बकाया जमा कर देंगे।
गुरुवारको भी सन्नाटा: डूमरतराईथोक बाजार गुरुवार को भी सूना रहा। प्रशासन ने अफसरों की टीम डूमरतराई भेजी थी। उन्होंने एक भी दुकान नहीं खुलने की रिपोर्ट दी, तब कलेक्टर नाराज हो गए और नोटिस जारी कर आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करवा दी।
^डूमरतराई में शिफ्टिंग पर कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। हर दुकान के बारे में जानकारी मांगी गई है। जो दुकानदार शिफ्ट नहीं हुए, उनका आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा।\\\'\\\' संजयअग्रवाल, एडिशनल कलेक्टर
इन बिंदुओं पर मांगी
जानकारी
{हाउसिंग बोर्ड ने कितनी दुकानें बनाईं, कितनी आवंटित कीं।
{ कितनी दुकानों की रकम जमा, कितनी दुकानों पर बकाया।
{ जिन्होंने पैसे जमा नहीं किए, उनका अावंटन रद्द किया या नहीं।
{ कितने कारोबारियों ने पजेशन लेकर कारोबार शिफ्ट कर लिया।
{ जिन्होंने कारोबार शिफ्ट नहीं किया, अभी उनकी दुकानें कहां हैं?
भास्कर इम्पैक्ट