- Hindi News
- लोन का झांसा, आधा दर्जन को थमा दिया फर्जी चेक
लोन का झांसा, आधा दर्जन को थमा दिया फर्जी चेक
रायपुर | गुढ़ियारीमें दो जालसाजों ने गरीबों को आसानी से लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी कर ली। डेढ़ से दो लाख लोन दिलाने के एवज में गरीबों से 12-15 हजार ठगे। पैसे लेने के बाद जालसाजों ने उन्हें बैंक का फर्जी चेक दिया। बैंक में चेक बाउंस होने पर उनकी हकीकत सामने आई। पीड़ितों ने ही एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। दूसरा अभी भी फरार हैं।
पुलिस के सामने एक दर्जन पीड़ित चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि अभी और भी कई पीड़ित सामने आएंगे। आरोपी शेखर तांडी (34) सिविल लाइंस आकाशवाणी बस्ती का रहने वाला है। उसका दूसरा साथी भी उसी इलाके का है। पीड़ितों के अनुसार दो माह पहले दोनों जालसाज सीता नगर, राम नगर में घूम रहे थे। उन्होंने अपना हुलिया सर्वेयरों की तरह बनाया था। उन्होंने बस्ती में पहुंचकर यह पता लगाया कि वहां गरीबी रेखा राशन कार्ड वाले कितने परिवार हैं। उसके बाद दोनों एक-एक कर ऐसे परिवारों के पास पहुंचे। उन्होंने गरीब परिवारों से कहा कि उनकी बैंक में अच्छी जान पहचान है। वे आसानी से उन्हें लोन दिला सकते हैं। उनकी बातचीत और हुलिया देखकर बस्ती के गरीब परिवार वाले झांसे में गए।
आरोपियों ने उन्हें एक फर्जी आवेदन पत्र दिया। एक दो दिन बाद दोनों बस्ती में गए और आवेदन लिया। उसके बाद पैसों के लिए जाल फेंका और कहा कि इतने पैसे तो बैंक में कमीशन के तौर पर देने ही पड़ते हैं। लाेन पाने की उम्मीद पर उन्होंने पैसे दे दिए। ठगों ने घनश्याम देवांगन से डेढ़ लाख लोन के लिए 11 हजार 500 रुपए, अमलेश देवी से एक लाख लोन के लिए 7 हजार 200 रुपए और दिलीप साहू से 1 लाख 20 हजार लोन के लिए 8 हजार 500 लिया और सभी को एक माह बाद एक्सिस बैंक और एसडीएफसी बैंक का चेक दे दिया। चेक बाउंस हो गया। बैंक वालों ने बताया कि शेखर के खाते में कभी इतनी रकम है ही नहीं। चेक उसका व्यक्तिगत है। बैंक का नहीं है। गुरुवार लोगों ने उसे पकड़ लिया।