पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोन पर पासवर्ड पूछा और कर ली शॉपिंग

फोन पर पासवर्ड पूछा और कर ली शॉपिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूरसंचार कंपनी का मैनेजर और पुलिस का जवान ऑन लाइन ठगी के शिकार हो गए। ठग ने उन्हें फोन किया। अपने आप को बैंक के एटीएम विंग का इंचार्ज बताया और एटीएम का पासवर्ड मांग लिया।

उसने पासवर्ड बताने पर एटीएम ब्लॉक करने और नया एटीएम जारी नहीं करने की चेतावनी दी। दोनों झांसे में गए और नाम, पता सहित पूरा डिटेल बता दिया। अाधे घंटे के भीतर दोनों के खाते से ऑन लाइन खरीदी कर ली गई। मोबाइल पर बैलेंस कम होने का मैसेज आया तब उन्हें पता चला। पुलिस के मुताबिक पुलिस जवान प्रेमलाल कुर्रे को कॉल करने वाले ठग ने खुद को एसबीआई का स्टाफ बताया। उसने कहा कि उनका एटीएम ब्लॉक कर दिया गया है। नया एटीएम जारी करने के लिए फिर से प्रक्रिया करनी होगी। उसने प्रेमलाल से नाम, पता, पिता का नाम पूछा और अंत में एटीएम का पासवर्ड पूछा। प्रेम एकदम से समझ नहीं पाया और अपना पासवर्ड उसे बता दिया। कुछ ही मिनट के भीतर उसके खाते से ऑनलाइन शाॅपिंग और दो मोबाइल रिचार्ज सहित कुल 34 हजार रुपए कम हो गए। वे तुरंत बैंक गए और खाता ब्लॉक कर दिया। उसके बाद थाने में जाकर लिखित शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

पासवर्ड पूछकर कराया रिचार्ज

दूरसंचारकंपनी के मैनेजर मो. शाद मारफानी को ठग का कॉल आया। उसने खुद को आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम विंग का अफसर बताया। फोन करने वाले ने कहा कि क्रेडिट कार्ड का रिनेवल करना होगा। कार्ड का पासवर्ड बताइए। मो. शाद ने पासवर्ड बताया दिया। उनके खाते से मोबाइल और डीटीवी का 9 हजार रुपए का रिचार्ज कराया गया। 21 हजार रुपए का फ्लिपकार्ड में शॉपिंग की गई। मो.शाद ने बताया खाते में इस माह का वेतन आया था। वेतन का पूरा पैसा निकाल लिया गया।