पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालिक मकबूजा केस: पूर्व एसडीएम देहारी बर्खास्त

मालिक मकबूजा केस: पूर्व एसडीएम देहारी बर्खास्त

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनदशक पुराने चर्चित मालिक मकबूजा प्रकरण के आरोपी तत्कालीन एसडीएम आईआर देहारी को राज्य सरकार ने गुरुवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया। उनके खिलाफ यह कार्रवाई सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के बाद की गई है।

देहारी 1987 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। इस बहुचर्चित मामले की सीबीआई ने लंबे समय तक जांच की कराई थी। इसमें कई प्रमुख अफसर भी शामिल थे। प्रकरण के चलते ही देहारी को आईएएस अवार्ड नहीं हो रहा था। देहारी के रिटायरमेंट को अभी सात साल और बचे हैं। देहारी को बर्खास्त किए शेष|पेज11



जानेके साथ ही शासन ने राज्य निर्वाचन आयोग में नए सचिव की नियुक्ति कर दी है। जयश्री जैन को आयोग में सचिव बनाया गया है। जैन गुरुवार की ही एडिशनल कलेक्टर के पद पर पदोन्नत की गई है।

क्या है प्रकरण

1980और 90 के दशक में प्रतिबंध के बाद भी बस्तर संभाग के जंगल में सागौन और साल के पेड़ों की थोक में कटाई हुई। मामले में तत्कालीन संभागायुक्त नारायण सिंह समेत 14 आईएएस और इतने ही राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की मिलीभगत सामने आई थी। मध्यप्रदेश की राजनीति में खलबली मचने के बाद अविभाजित मप्र की सरकार ने पूरे प्रकरण को सीबीआई को सौंप दिया था। मामला अब तक खत्म नहीं हुआ है। यह पहली बड़ी कार्रवाई है।