पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन में निशुल्क आरओ वाटर की सुविधा अप्रैल से, वेंडिंग मशीन लगेगी

स्टेशन में निशुल्क आरओ वाटर की सुविधा अप्रैल से, वेंडिंग मशीन लगेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| रायपुररेल मंडल में अप्रैल महीने से ही स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर निशुल्क तौर से आरओ वाटर की सुविधा मिलेगी। गुरुवार को डीआरएम ऑफिस में रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति डीआरयूसीसी के सदस्यों की बैठक हुई। डीआरएम ने आरओ वाटर सिस्टम में सहयोग करने के लिए राजधानी के उद्योगपतियों को आमंत्रित किया। सदस्यों को जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम आर सुदर्शन ने कहा कि टिकट काउंटर पर भीड़ कम करने के लिए स्टेशन में वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। गर्मी के सीजन में रायपुर स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर मिस्टिंग मशीन लगेगा। दुर्ग और भिलाई स्टेशन में पार्किंग यातायात की सुविधा देने की बात भी कही गई। स्टेशन में लिफ्ट की सुविधा भी जल्द मिलने की बात रेलवे अफसरों की ओर से कही गई।