स्कोर बोर्ड
लाहौरलायंस ने चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट के अपने आखिरी क्वालिफायर मुकाबले में सदर्न एक्सप्रेस को 55 रनों से हराया। लाहौर ने पहले में खेलते हुए 164 रन बनाए। जवाब में सदर्न की टीम 109 रन ही बना सकी। सदर्न की टीम टूर्नामेंट के अपने तीनों लीग मैच हार गई। लाहौर की ओर से कप्तान मोहम्मद हफीज ने 67 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। हफीज को मैन ऑफ मैच का पुरस्कार मिला। लाहौर की यह तीन मैचों में दूसरी जीत है। अब मुंबई इंडियंस और नार्दर्न नाइट्स के बीच होने वाले मुकाबले के बाद ही मुख्य दौर में पहुंचने वाली दो टीमों पता चल पाएगा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न एक्सप्रेस शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज एजाज चीमा ने मैच के चौथे ओवर में लगातार दो गेंदों पर कुशल परेरा (8) और धनुष्का (0) को आउट किया। 27 रन पर दो विकेट गिरने के बाद सदर्न एक्सप्रेस की टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी और पूरी टीम 18 ओवर में 109 रन बनाकर पैवेलियन लौट गई। कप्तान जेहान मुबारक ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। लाहौर की ओर से तेज गेंदबाज एजाज चीमा ने तीन विकेट लिए जबकि वहाब रियाज और अदनान रसूल को दो-दो विकेट मिले। कप्तान हफीज इमरान अली ने एक विकेट झटके।इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरी लाहौर लायंस के ओपनर बल्लेबाजों अहम शहजाद और उमर सिद्दीकी ने शानदार शुरुआत दिलाई। छह ओवर के पॉवर प्ले में दोनों बल्लेबाजों ने 40 रन जोड़े। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर उमर सिद्दीकी (18 रन, 2 चौके) महारुफ की गेंद पर विकेटकीपर कुशल परेरा को कैच दे बैठे। नासिर जमशेद को पहला विकेट गिरने के बाद भेजा गया। अभी स्कोर में 11 रन ही जुड़े थे कि दूसरे ओपनर शहजाद (29 रन, चार चौके) भी महारुफ की गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर में महारुफ ने जमशेद (1 रन) को भी पैवेलियन भेज दिया।
दिलशान और मलिंगा की कमी खली: मुबारक टूर्नामेंटमें एक भी मैच नहीं जीतने वाली सदर्न एक्सप्रेस के कप्तान जेहान मुबारक ने कहा कि टूर्नामेंट की सभी टीमें अच्छी थीं। हमने हर मैच अच्छी लड़ाई की लेकिन जीत नहीं सके।