महिंद्रा सेंचुरो रॉकस्टार लॉन्च
रायपुर|महिंद्रा टूव्हीलर्स ने 110 सीसी बाइक सेंचुरो रॉकस्टार लॉन्च की है। कंपनी की अनुसार इस नई बाइक का स्ट्राइकिंग हेड टर्निंग स्टाइल, प्रीमियम लुक्स, यूनीक फीचर्स, शानदान माइलेज आैर आकर्षक प्राइस कस्टमर्स को पसंद आएगा। शहरी आैर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसे बाजार में उतारा है। रॉकस्टार देगी 85.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज आैर इसकी रायपुर में एक्सशोरूम प्राइज है 45,264 रुपए। आरसी मोटर्स में इसकी लॉन्चिंग पर जोनल बिजनेस मैनेजर(ईस्ट) अमरिंदर वर्मा, जोनल मार्केटिंग मैनेजर (ईस्ट) दुर्गेश होलानी आैर डीलर्स मौजूद रहे।